एसएसबी के डीआइजी ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

उप महानिरीक्षक एसएसबी 43वीं वाहिनी दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को धनगढ़वा के पास नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। पगडंडी के रास्तों पर निगरानी तेज करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:51 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:51 AM (IST)
एसएसबी के डीआइजी ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण
एसएसबी के डीआइजी ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर : उप महानिरीक्षक एसएसबी 43वीं वाहिनी दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को धनगढ़वा के पास नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। पगडंडी के रास्तों पर निगरानी तेज करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से वार्ता की।

डीआइजी एसएसबी ने कहा कि नेपाल की खुली सीमा होने के कारण यह हमेशा संवेदनशील रहती है। अराजकतत्व इसका लाभ उठाने का प्रयास में लगे रहते हैं। इसे देखते हुए चौकसी बरतने की आवश्यकता है। सीमावर्ती गांवों की भी निगरानी की जाए। बाहर से आने वाले लोगों के संबंध में पूरी जानकारी एकत्र करें। अगर किसी प्रकार का संदेह हो तो अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही त्वरित कार्रवाई की जाए। डीआइजी ने सीमा स्तंभ व सीमा के भौगोलिक परि²श्य का आंकलन किया। कुछ दूर तक पेट्रोलिग भी की। नेपाल सशस्त्र के एसपी ध्रुव कुमार कार्की के साथ सीमा की सुरक्षा गतिविधि को लेकर वार्ता किया। नेपाल सशस्त्र कपिलवस्तु के निरीक्षक शंकर सिंह, एसएसबी उप कमांडेंट सुस्वपन कुंडु, एसआइ धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। सहज जनसेवा केंद्र से प्रिटर व नकदी चोरी सिद्धार्थनगर : उसका बाजार थाना क्षेत्र के तेतरी चौराहा स्थित एक सहज जनसेवा केंद्र में गुरुवार की देर रात चोरों ने प्रिटर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। केंद्र संचालक प्रथमेश पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह शाम को दुकान बंद करके कुड़िया स्थित घर चले गए। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। दुकान खोलकर देखा तो चोरी की जानकारी हुई। एसओ उसका बाजार सतीश कुमार सिंह ने बताया चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल

सिद्धार्थनगर : जोगिया थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का नाम हरवंश मिश्रा है। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह वह अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था, विरोध करने पर वह मारपीट करने लगे। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी