धान खरीद सहित कई मांगों पर सपा का प्रदर्शन

किसानों की समस्या शिक्षक पात्रता एवं सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सभी केंद्रों पर धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित पांच बिदुओं पर ज्ञापन तहसीलदार डा. संजीव दीक्षित को सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:42 PM (IST)
धान खरीद सहित कई मांगों पर सपा का प्रदर्शन
धान खरीद सहित कई मांगों पर सपा का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर : किसानों की समस्या, शिक्षक पात्रता एवं सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर सपाइयों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सभी केंद्रों पर धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित पांच बिदुओं पर ज्ञापन तहसीलदार डा. संजीव दीक्षित को सौंपा गया।

दोपहर में सपा कार्यकर्ता इटवा-बांसी मार्ग स्थित कार्यालय से नारेबाजी करते मुख्य चौराहे से होते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे। जहां ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जिला महासचिव कमरूज्जमा खान ने कहा कि केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसान परेशान हैं। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि किसानों के धान की खरीद आसान तरीके से संभव हो सके। डीपी व यूरिया की भी हर जगह किल्लत हैं। समिति पर खाद नहीं मिल रही है और कालाबाजारी रोकने में भी जिम्मेदार विफल हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

प्रदेश सचिव अजय चौधरी व विस इकाई के अध्यक्ष केके चौधरी ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा जो निरस्त की गई है, उसे 15 दिनों के अंदर पुन: कराई जाए। जिला पंचायत सदस्य बेचई यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश मिश्रा, बड़कू पांडेय, बीएन तिवारी, बब्लू खान, अब्दुल लतीफ, पप्पू पाण्डेय, अजमल चौधरी, विजय गोंड, रामदेव, राजकुमार, बब्लू पाठक, रवि दुबे, प्रमोद मिश्रा, तौलेश्वर आदि उपस्थित रहे। जरूरतमंदों को ठंड से बचाना पुनीत कार्य सिद्धार्थनगर : ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ये मौसम गरीबों, निराश्रितों, असहाय लोगों के लिए बड़ा कष्टदायक रहता है। क्योंकि उनके पास ठंड से बचाव की दिशा में आवश्यक इंतजाम नहीं रहते हैं। ऐसे में समाज के हर वर्ग को सेवाभाव दिखानी चाहिए और इन्हें ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि जरूरतमंदों को ठंड से बचाना बहुत ही पुनीत कार्य है।

यह बातें मिश्रौलिया के एसओ पंकज पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नागरिकों की सेवा के ²ष्टिगत से कुछ जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। ऐसे प्रयास रहेगा, कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों से गरीबों की मदद की जाती रहे। समाज के लोगों से भी आह्वान किया कि जो लोग संपन्न हैं, वे आगे आएं और ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराकर गरीबों के लिए ठंड से बचाव की व्यवस्था करें। तीरथ, मजीद, कल्लू, रमावती, पुरई, सुभावती आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी