कृषि बिल के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

कृषि बिल के विरोध में सपा जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसे काला कानून की संज्ञा दी। किसान व मजदूरों के लिए अहितकारी बताया। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:20 PM (IST)
कृषि बिल के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
कृषि बिल के विरोध में सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर : कृषि बिल के विरोध में सपा जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसे काला कानून की संज्ञा दी। किसान व मजदूरों के लिए अहितकारी बताया। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। किसानों के हितों की अनदेखी कर जो कृषि विधेयक लाई है, उससे अन्नदाता उपज का वाजिब मूल्य नहीं पाएगा। देश की संपदा को निजी क्षेत्रों में सौंपकर चंद लोगों को लाभ पहुंचाने में जुटी है। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चा पर फेल हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रामकुमार उर्फ चिकू यादव, मोहम्मद जमील सिद्दीकी, अनूप यादव, विभा शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, चंद्रमणि यादव, कमाल अहमद खान, चंद्रजीत जायसवाल, विजय यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी