भाजपा सरकार से जनता त्रस्त : विजय

पूर्व विधायक विजय पासवान ने गुरुवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के दूल्हा तथा ककरहवा क्षेत्र में साइकिल चलाकर पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। समाजवादी पत्र बांटते हुए किसान विरोधी गरीब विरोधी तथा जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जनता से आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM (IST)
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त : विजय
भाजपा सरकार से जनता त्रस्त : विजय

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधायक विजय पासवान ने गुरुवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के दूल्हा तथा ककरहवा क्षेत्र में साइकिल चलाकर पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। समाजवादी पत्र बांटते हुए किसान विरोधी, गरीब विरोधी तथा जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जनता से आह्वान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा छलावा के साथ धोखा है। डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि करके सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी। जलालुद्दीन खान, राजू चौधरी, चंद्रजीत यादव, मोहम्मद अशरफ खान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, राममिलन शुक्ला उर्फ हाथा बाबा, जीवन कौशल, ऋषि वर्मा, लाल खान उर्फ छोटा बाबा, राहुल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी