सपा यादवों की नहीं मुसलमानों की पार्टी : राज्यमंत्री

प्रदेश के संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को नौगढ़ ब्लाक सभागार में कहा कि सपा यादवों की नहीं बल्कि मुसलमानों की पार्टी है। सपा बसपा व कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार व परिवारवाद की गिरफ्त में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 12:04 AM (IST)
सपा यादवों की नहीं मुसलमानों की पार्टी : राज्यमंत्री
सपा यादवों की नहीं मुसलमानों की पार्टी : राज्यमंत्री

सिद्धार्थनगर : प्रदेश के संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को नौगढ़ ब्लाक सभागार में कहा कि सपा यादवों की नहीं बल्कि मुसलमानों की पार्टी है। सपा, बसपा व कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार व परिवारवाद की गिरफ्त में हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की जब से सरकार बनी है, सभी अपराधी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

यह बातें उन्होंने भाजपा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्ध वर्ग को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। कोई अभ्यर्थी यह आरोप नहीं लगा सकता है कि उससे एक पैसा भी किसी ने घूस लिया हो। अवैध कब्जों को हटाया गया। ऐसी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। देश उन्नति व शांति के साथ विश्व का सिरमौर बनने की दिशा में गतिमान है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान, अजय उपाध्याय, फ़तेह बहादुर सिंह, भानू प्रताप मिश्रा, अर्चिष्मान मिश्रा आदि मौजूद रहे। ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

सिद्धार्थनगर : प्रदेश के संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में विभागीय समीक्षा की। अधिकारियों से ग्राम विकास से संबंधित संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। सरकारी योजनाओं के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को स्वत: रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री को सीडीओ पुलकित ने बताया कि कोविड काल में प्रवासी मजदूरों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 77883 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 3359 पशु शेड का निर्माण कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। दैवीय आपदा के लाभार्थी को भी आवास देने की कार्रवाई की जा रही है। जल संरक्षण के लिए 2020-21 में 1001 तालाबों पर कार्य प्रारम्भ कराया गया है। समूह गठन के लिए 55 टीम कार्यरत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सेनेटरी पैड यूनिट की स्थापना की गई है। उचित दर दुकानों का संचालन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। नौ ब्लाक में प्रेरणा कैंटीन संचालित है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, पीडी डीआरडीए संत कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह, डीसीएनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा के साथ सभी बीडीओ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी