नारी शक्ति से चल रहा समाज : सीडीओ

सीडीओ पुलकित गर्ग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज में हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्राओं को जागरूक किया। महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर के संबंध में बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:14 PM (IST)
नारी शक्ति से चल रहा समाज : सीडीओ
नारी शक्ति से चल रहा समाज : सीडीओ

सिद्धार्थनगर : सीडीओ पुलकित गर्ग ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज में हुए मिशन शक्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्राओं को जागरूक किया। महिला उत्पीड़न से संबंधित कानून की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर के संबंध में बताया गया।

सीडीओ ने कहा कि पूरे समाज का संचालन नारी शक्ति से हो रहा है। वेद और पुराण में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। इनके बगैर सृष्टि की संरचना असंभव है। महिला सशक्तिकरण के शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। एक शिक्षित महिला दो परिवार को शिक्षा देने का काम करती है। एसडीएम सदर विकास कश्यप ने कहा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून में परिवर्तन किया गया। इसे संज्ञेय व दंडनीय अपराध की श्रेणी में लाया गया है। सभी छात्राओं को महिला संबंधित कानून की जानकारी होना आवश्यक है। प्राचार्य भारत भूषण द्विवेदी ने कहा कि छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी होनी चाहिए। 112 नंबर पर फोन करने पर त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त होती है। इसी प्रकार 1090 पर भी फोन किया जा सकता है। इन नंबरों पर फोन करने वाले की सभी पहचान गोपनीय रखी जाती है। कालेज के नोडल अधिकारी मिशन शक्ति डा. शक्ति जायसवाल ने कहा छात्राओं को निर्भीक होना होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में वह अपना धैर्य बनाए रखें। माता-पिता के साथ गुरुजनों को अपनी परेशानियों से अवगत कराएं। डीआइओएस अवधेश मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, एसओ महिला थाना मीरा चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी