अब तक 440.3 मिमी हुई बारिश

अब तक जनपद सिद्धार्थनगर में सामान्य से करीब दो फीसद बारिश कम हुई है। अभी तक 440.3 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 442 एमएम होनी चाहिए। हालांकि 23 जुलाई तक मौसम बारिश वाला बताया गया है जिसमें हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM (IST)
अब तक 440.3 मिमी हुई बारिश
अब तक 440.3 मिमी हुई बारिश

सिद्धार्थनगर : अब तक जनपद सिद्धार्थनगर में सामान्य से करीब दो फीसद बारिश कम हुई है। अभी तक 440.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 442 एमएम होनी चाहिए। हालांकि 23 जुलाई तक मौसम बारिश वाला बताया गया है, जिसमें हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन जैसे ही तापमान में वृद्धि होगी, गर्मी का प्रकोप फिर से शुरू हो जाएगा।

-

मानसून की स्थिति

इस साल मानसून अपने समय से दो दिन पहले आ गया था, शुरुआत में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लेकिन बीच में मानसून कमजोर पड़ जाने के कारण ड्राई स्पेल शुरू हो गया था, पर इस समय एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके कारण इधर कुछ ठीक वर्षा हुई है।

किसानों के लिए सलाह

मौसम को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए सलाह जारी की है। दो दिन की वर्षा को धान की खेती के लिए लाभप्रद बताया है। डा. एसएन सिंह ने बताया कि अधिक बारिश से कहीं-कहीं धान धान की फसल डूब गई है, किसानों को चाहिए कि खेत से जल निकासी का प्रबंध करें। अन्यथा पौधे सड़ने की संभावना है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों भी खेतों से पानी निकासी पर ध्यान दें। पशुपालन विभाग के विज्ञानी डा. डीपी सिंह ने पशुपालकों को सलाह दी है कि पशुशाला को साफ रखें तथा पशुओं को सूखे स्थान पर बांधे।

chat bot
आपका साथी