दो किलो चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर नेपाल से लाए जा रहे दो किलो 22 ग्राम चांदी के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहाना थाना क्षेत्र के मीरापुर ककरहवा निवासी प्रिस वर्मा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM (IST)
दो किलो चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
दो किलो चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर नेपाल से लाए जा रहे दो किलो 22 ग्राम चांदी के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहाना थाना क्षेत्र के मीरापुर ककरहवा निवासी प्रिस वर्मा है। वह बाइक से भारत की सीमा पर घुसने की कोशिश में था कि एसएसबी के कम्पनी कमांडर हरीलाल के नेतृत्व में जवानों ने उसे पकड़ लिया। बाइक व चांदी को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया है। सीजर टीम में शम्भू नाथ साहनी,भोला सिंह व राजू पाल शामिल रहे। 20 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम विष्णु कहार निवासी वार्ड पांच कस्बा शोहरतगढ़ का निवासी है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र चौहान, सत्येंद्र यादव, शरद यादव शामिल रहे।

वारंटी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिफ्तार किया है। आरोपित का नाम इजहार हुसैन निवासी वार्ड नंबर आठ शोहरतगढ़ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी, महेंद्र चौहान, सत्येंद्र यादव शामिल हैं।

82 वाहनों का चालान

सिद्धार्थनगर: जनपद पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिग अभियान चलाया। 280 वाहनों को चेक किया। 82 के कागजात सही न मिलने पर चालान किया। शमन शुल्क के तौर पर 73 हजार 300 रुपये वसूल किया। यह जानकारी एसपी कार्यालय से दी गई है। बाइक की भिड़ंत में चार घायल

उसका थानाक्षेत्र के पकड़ी चौराहे के पास सुकरौली मोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गयी। दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सोमवार की शाम छह बजे अमवा निवासी संजय लोधी सोनखर अपने रिश्तेदार के वहां से लौट रहे थे। वह जैसे ही सुकरौली मोड़ पर पहुंचे कि सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गयी। गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें बाइक पर सवार सोनखर निवासी नीलम, सीतादेवी,पिकी शामिल हैं। दूसरी बाइक पर सवार जोगिया थानाक्षेत्र के साकिम सतवारी निवासी प्रेमचंद घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही उसका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी

चिल्हिया थाना के बगल तिराहे के सामने स्थित एक दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोर उड़ा ले गए। वाहन मालिक थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा निवासी सर्वजीत प्रसाद सोमवार सुबह में चिल्हिया तिराहे पर स्थित सैलून के दुकान के पास अपने बाइक को खड़ा कर चिल्हिया बाजार में किसी काम से चले गए। बाजार लौट कर देखा तो बाइक गायब थी। इस संबंध में चिल्हिया एसओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में तहरीर मिली हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी