सिविल सर्विस से देश की सेवा करना चाहती हैं महक

इस उपलब्धि के बाद एमबीबीएस करना चाहती हैं। उसके बाद सिविल सेवा में जाएंगी। जिससे कि देश के लिए कुछ कर सकें। कहा कि आज के समय में छात्रों को कड़ी मेहनत से नहीं भागना चाहिए मेहनत के आगे सफलता घुटने टेक देती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:10 AM (IST)
सिविल सर्विस से देश की सेवा 
करना चाहती हैं महक
सिविल सर्विस से देश की सेवा करना चाहती हैं महक

सिद्धार्थनगर: सीबीएसई बोर्ड के इंटर परीक्षा की जिला टॉपर महक दुबे सिविल सर्विसेस सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सिविल सेवा में जाने से पहले वह डॉक्टर बन कर देश को स्वस्थ बनाने में भी अपना योगदान देना चाहती हैं। इसके लिए वह तैयारी भी कर रही हैं।

इस उपलब्धि के बाद एमबीबीएस करना चाहती हैं। उसके बाद सिविल सेवा में जाएंगी। जिससे कि देश के लिए कुछ कर सकें। कहा कि आज के समय में छात्रों को कड़ी मेहनत से नहीं भागना चाहिए, मेहनत के आगे सफलता घुटने टेक देती है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय महक ने अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान माता पिता ने काफी हौसला बढ़ाया तो शिक्षकों ने पूरा सहयोग किया। रात में भी फोन करने पर शिक्षकों ने पढ़ाई में मदद की। कहा कि माता-पिता का सपना पूरा करना जीवन का उद्देश्य है, जिससे कि देश व समाज के लिए कुछ कर सकूं।

chat bot
आपका साथी