पांच उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत

पांच उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत हो गए। सभी को पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी गई। सभी को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया। सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी ने 40 वर्ष की सेवा विभाग में दी। इनका कार्य सराहनीय रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 10:06 PM (IST)
पांच उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत
पांच उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत

सिद्धार्थनगर: पांच उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी सेवानिवृत हो गए। सभी को पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी गई। सभी को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया। सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी ने 40 वर्ष की सेवा विभाग में दी। इनका कार्य सराहनीय रहा है। सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने जीवन का काफी हिस्सा विभाग की सेवा में लगाया है। अब यह शेष समय अपने घर- परिवार में लगाएंगे, इस बात की खुशी है। सेवानिवृत होने वालों में उप निरीक्षक महेंद्र यादव, राम कृष्ण यादव,कृष्णानंद राय,ओंकार नाथ मिश्रा,श्यामाशंकर राय और मुख्य आरक्षी गोरख प्रसाद शामिल रहे। प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। सड़क दुर्घटना में एक की मौत सिद्धार्थनगर : सदर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर पिकअप की ठोकर लगने से मंगलवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। गांव निवासी मोहिद्दीन 60 वर्ष दोपहर में सड़क पार कर रहे थे। सामने से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। मानव तस्करी से दो किशोरी को बचाया

सिद्धार्थनगर : 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने मंगलवार को मानव तस्करी होने से दो किशोरी नेपाल निवासी लड़कियों को बचा लिया। पूछताछ में पता चला कि अब्दुल्ला अमीर निवासी डुमरा, गांव पालिका मायादेवी वार्ड नंबर छह थाना-पकड़ी, जिला कपिलवस्तु नेपाल लड़कियों को नौकरी व आकर्षक जीवन शैली का झांसा देकर दिल्ली ले जाने वाला था। दोनों को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। डूबी बालिका का शव नदी में उतराता मिला सिद्धार्थनगर : बड़हरा निवासी बालिका सोमवार को नदी में डूब गई थी। उसका उतराता शव मंगलवार की सुबह नदी में मिला। एनडीआरएफ टीम को बालिका को ढ़ूढने में काफी समय गंवाना पड़ा। गांव निवासी गिरकेश पांडेय की बेटी गरिमा घोंघी नदी पर बने बांध पर टहलने गई थी। पैर में कीचड़ लगने के कारण वह नदी के तट पर पैर धोने चली गई। इसी बीच उसका पैर फिसल गया वह नदी के बीच धारा में चली गई थी।

chat bot
आपका साथी