समूह से समृद्धि की ओर अग्रसर होंगी महिलाएं : विधायक

सोमवार को विकास खण्ड के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि उत्पादन और सृजन का कार्य महिलाओं से अछा कोई नहीं कर सकता।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM (IST)
समूह से समृद्धि की ओर अग्रसर होंगी महिलाएं : विधायक
समूह से समृद्धि की ओर अग्रसर होंगी महिलाएं : विधायक

सिद्धार्थनगर : सोमवार को विकास खण्ड के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि उत्पादन और सृजन का कार्य महिलाओं से अच्छा कोई नहीं कर सकता। इसमें कार्यरत बहने समूह के माध्यम से समृद्धशाली बनें यही मोदी योगी सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं छोटे छोटे उद्योगों के माध्यम से स्वावलंबी होने के साथ आत्मनिर्भर बने। अपने परिवार की आजीविका, बच्चों के पालन पोषण में स्वयं सक्षम बनें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एक माध्यम के रूप में सरकार ने आपको दिया है। जिससे आप अपना एक मुकाम बना सकती हैं। इसके लिए सभी को जागरूक भी करें। मोमबत्ती, कुल्हड़, अगरबत्ती समेत दर्जनों चीजें गांव में बन सकती हैं। इसके लिए हमारी सरकार पैसा भी दे रही है। जिसके लिए समय समय पर आप सभी को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। बहुत से गांव में बहने अच्छा कार्य कर भी रही हैं। विधायक ने बनगवां की जय अम्बे आजीविका की ममता, रमवापुर भैया की लक्ष्मी व शीला देवी, बघनी नानकार के राधा स्वयं सहायता समूह की सूर्यमती, खुशी आजीविका समूह की श्रीमती देवी, भतिजवापुर जय मां वैष्णों समूह की शामली त्रिपाठी सहित 25 से अधिक स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. दशरथ चौधरी, बीडीओ रघुनाथ सिंह, रमेश धर द्विवेदी, अजय वर्मा, नीरजमणि त्रिपाठी, मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, विष्णु गिरी, श्याम पाठक, संजय कन्नौजिया, श्रीनिवास सिंह, विकास कौशिक, अवधेश कन्नौजिया, गुड्डू सिंह, अशोक प्रजापति,अनुराग चौधरी आदि उपस्थित रहें। परिवार नियोजन के लिए जागरूक की गई महिलाएं

सिद्धार्थनगर : मंगलवार को भनवापुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम अहिरौली पड़री में आयोजित सास-बहू सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को परिवार नियोजन विषय पर जागरूक किया गया।

प्राथमिक विद्यालय पर हुए सम्मेलन का शुभारंभ प्रधान कविता गोस्वामी ने फीता काटकर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विजय लक्ष्मी ने गर्भ निरोधक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंतरा इंजेक्शन के बारे में सभी बताया। कहा कि एक बार इंजेक्शन लगवाने से संबंधित महिला तीन माह तक गर्भवती नहीं हो सकती है। इसके अलावा कापर-टी का इस्तेमाल भी महिलाएं कर सकती हैं। यदि किसी लड़की का विवाह कम आयु में हो जाता है तो प्रयास करें कि तीन वर्ष तक वह गर्भवती न हों। सभी को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। थोड़ी चूक मां और शिशु दोनों के लिए भारी हो सकती है। सीमित परिवार से परिवार सुखी रहेगा। दो या तीन बच्चे होने पर नसबंदी करा लें। नसबंदी पर सरकार लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि भी देती है।

ग्राम प्रधान ने कहा कि ऐसे सम्मेलन से निश्चित ही लोगों खासकर महिलाओं में जागरूकता आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन होते रहते चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम के उद्देश्य पर बृहद रूप से प्रकाश डाला। रचना पटेल, सुशीला, पूनम, ममता, मंजू, पुनीत, प्रमोद गिरी, विनायक पाल सिंह, कैश राम, विभा, सुन्दरमती, विमला, लक्ष्मी, राजबली, किरन, नीतू, विनीता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी