शोहरतगढ़ विधायक के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अपना दल एस के शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह पर कुछ लोगों की भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। विरोध में कलेक्ट्रेट पर हियुवा के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
सिद्धार्थनगर: अपना दल एस के शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह पर कुछ लोगों की भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। विरोध में कलेक्ट्रेट पर हियुवा के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल बर्डपुर नंबर एक के टोला अलीगढ़वा निवासी खलीलुल्लाह, रमेश और सच्चाराम ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अलीगढ़वा स्थित उनकी भूमि पर विधायक ने कब्जा कर लिया है। जब वे खेती करने जाते हैं तो विधायक और उनके लोग धमकी देते हुए भगा देते हैं। ग्रामीणों ने लेखपाल पर विधायक से मिलीभगत कर भूमि कब्जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में हिदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक प्रेम नारायण दुबे, उपाध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कसौधन, अजय मिश्र, ओम प्रकाश, विजय गुप्ता, संजय राजभर, संतोष, विष्णुदत्त, हरिशंकर आदि मौजूद रहे। मैं सरकारी भूमि पर नहीं होने दूंगा कब्जा: विधायक
विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि हियुवा के संरक्षण में कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे, मैंने उसे खाली कराने का प्रयास किया है। मुझपर आरोप लगाने वाला खलीलुल्लाह का लड़का बड़ा अपराधी है। हैदराबाजार से कुछ लोगों का पैसा लेकर भाग आया है, जिसे हियुवा के लोग संरक्षण दे रहे हैं। पैसे के लालच में हियुवा किसी भी स्तर पर उतर सकती है। मेरी माता ग्राम पंचायत प्रधान हैं। इसलिए सरकारी भूमि का देखरेख करना मेरा दायित्व है। क्षेत्रीय अध्यक्ष से मिले बेसिक शिक्षा मंत्री
सिद्धार्थनगर :बुधवार शाम प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने अपने जन सहयोग कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। हमें विकास के नाम पर जनता फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएगी। जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल चौधरी, रामशब्द उपाध्याय, दीपनारायन त्रिपाठी, विकास जायसवाल, प्रकाश चंद चौधरी, राजन पांडेय, अमरनाथ चौबे, अवधेश मिश्रा, प्रिस मिश्रा, हरि यादव, लड्डूपाल सोनी, सुरेश प्रजापति, धर्मेन्द्र मौर्या, सत्यम मोदनवाल, मदन दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।