बलिदानियों की याद में निकाली गई शोभायात्रा

11 दिवसीय आजादी अमृत महोत्सव यात्रा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बरघाट से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत 11 बजे के करीब भारत माता की भव्य आरती से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:43 PM (IST)
बलिदानियों की याद में निकाली गई शोभायात्रा
बलिदानियों की याद में निकाली गई शोभायात्रा

सिद्धार्थनगर : 11 दिवसीय आजादी अमृत महोत्सव यात्रा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बरघाट से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत 11 बजे के करीब भारत माता की भव्य आरती से की गई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पाण्डेय ने देश के बलिदानियों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बताया जिन्होंने अलग-अलग जगहों पर रह कर देश की आजादी के लिए समय-समय पर विद्रोह किया, लोगों को जोड़ा, आजादी के महत्व को समझा और समय आने पर अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्हे हम धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं। यात्रा के उद्देश्य के बारे में कहा कि केवल यही है कि हम अपने उन पूर्वजों को पुन: से जागृत होकर अपने समाज में जानकारी दें, जिन्होंने तमाम कष्ट सह कर हमें आजादी दिलाने का काम किया है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यात्रा बढ़नी चाफा बाजार होते हुए आसपास के गांवों में भ्रमण करते हुए पुन: बरघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर आकर समाप्त हुई। बच्चों व लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई गई। धर्म राज वर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, बलजीत आजाद, बलवंत चौधरी, प्रमोद गौतम, गुलाब चंद्र यादव, जितेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। रामजानकी मंदिर की रामलीला आज से सिद्धार्थनगर : आजाद नगर वार्ड के शीतलगंज स्थित श्री ठाकुर राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम विवाह के पावन अवसर पर शनिवार से नौ दिवसीय राम लीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लिया।12 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटी गईं।

रामलीला का शुभारंभ शनिवार की शाम सात बजे से मंत्रोच्चार के बीच होगा। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह फीता काट कर करेंगे। राम लीला मंचन अवध धाम अयोध्या के प्रसिद्ध कलाकार करेंगे। ठाकुर राम जानकी मंदिर परिवार की तरफ से सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग अलग स्थान निर्धारित किया गया है। भीड़ को देखते हुए आयोजक मंडल ने सात युवाओं को श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है। मंदिर के महंत हनुमान दास नागा ने बताया कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ही यहां की राम लीला की प्रसिद्धि को बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से रामलीला आरंभ होने से आधे घंटे पूर्व स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया। कृष्ण बिहारी शुक्ला, सुरेंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज पांडेय, मुरली धर, सुधांशु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी