टीकाकरण के बाद संक्रमित लोगों में नहीं दिखी गंभीर समस्याएं

फिलहाल टीकाकरण के बाद अधिकांश संक्रमित में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 12 लोगों की पहचान की है जो टीका लगने के बाद संक्रमित हुए हैं। अधिकांश ने दोनों डोज लगवाया है। इनमें तीन चिकित्सक भी शामिल हैं। सांसद पाल को छोड़कर सभी होम आइसोलेशन में हैं। आधा दर्जन ऐसे स्वास्थ्य कर्मी भी हैं जो टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:27 PM (IST)
टीकाकरण के बाद संक्रमित लोगों में नहीं दिखी गंभीर समस्याएं
टीकाकरण के बाद संक्रमित लोगों में नहीं दिखी गंभीर समस्याएं

सिद्धार्थनगर: कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी संक्रमित होने वालों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए। इससे यह माना जा रहा है कि टीकाकरण के बाद हालत गंभीर होने के खतरे काफी हद तक कम हैं। जिले में एक दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं जो टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, लेकिन उनमें गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। सांसद जगदम्बिका पाल भी वैक्सीन की एक खुराक लेने के बाद भी संक्रमित हुए हैं। वह वर्तमान में दिल्ली स्थित एम्स में इलाज करा रहे हैं।

फिलहाल टीकाकरण के बाद अधिकांश संक्रमित में कोई गंभीर समस्या नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 12 लोगों की पहचान की है, जो टीका लगने के बाद संक्रमित हुए हैं। अधिकांश ने दोनों डोज लगवाया है। इनमें तीन चिकित्सक भी शामिल हैं। सांसद पाल को छोड़कर सभी होम आइसोलेशन में हैं। आधा दर्जन ऐसे स्वास्थ्य कर्मी भी हैं जो टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए हैं। अधिकांश ने सिर्फ शक के आधार पर जांच कराई और सभी पाजिटिव पाए गए हैं। बर्डपुर क्षेत्र के महजिदिया गांव में भी कोरोना संक्रमण फैला है। यहां 18 लोग पाजिटिव मिले हैं। इनमें छह लोगों ने दो सप्ताह पहले ही वैक्सीन की पहली खुराक ली है। सभी में कोरोना का लक्षण नहीं है। बर्डपुर नंबर आठ के टोला महजिदिया में रविवार को तीसरी बार स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने संक्रमितों में दवा किट का वितरण किया। इनकी जांच की। एहतियात बरतने के निर्देश दिए। बर्डपुर सीएचसी अधीक्षक डा. सुबोध चंद्रा ने बताया कि गांव में 14 बालिग व चार नाबालिग संक्रमित मिले हैं। इनमें छह लोगों ने करीब दो सप्ताह पहले वैक्सीन का पहला डोज लिया है। एक महिला ने दोनों डोज लगवाया है। इनमे कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं। यह सभी लोग स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी