स्कूली बैग देकर बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर व परिषदीय विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के 50 बच्चों को बैग व पुस्तकें भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:54 PM (IST)
स्कूली बैग देकर बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
स्कूली बैग देकर बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बर्डपुर व परिषदीय विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के 50 बच्चों को बैग व पुस्तकें भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें पढ़ाना है। समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा। इसके लिए बेटियों को शिक्षित करना है। यही बेटियां आगे विवि में शिक्षा ग्रहण करेंगी। आज बेटियां सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना ली हैं। शिक्षा हो या खेल, वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। दहेज भी एक सामाजिक कुरीति है, इसे दूर करना होगा। शिक्षित परिवार पुत्र का विवाह करते समय दहेज की मांग नहीं करता। अब बेटियों को साहसी बनना होगा। वह दहेज लोभी परिवार में विवाह करने से इन्कार करें। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी सम्मानित किया। सभी बच्चों को बैग में कला की कांपी, महापुरुषों के जीवनी, कलर, फल व बिस्कुट था।

chat bot
आपका साथी