रोग से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे सफाईकर्मी

पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों को संक्रामक रोग से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इनके सहयोग में विकास विभाग के कर्मी भी लगेंगे। इस अभियान में करीब दो हजार अधिकारी व कर्मचारी लगेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:28 PM (IST)
रोग से बचाव के लिए ग्रामीणों को  जागरूक करेंगे सफाईकर्मी
रोग से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करेंगे सफाईकर्मी

सिद्धार्थनगर : पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों को संक्रामक रोग से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इनके सहयोग में विकास विभाग के कर्मी भी लगेंगे। इस अभियान में करीब दो हजार अधिकारी व कर्मचारी लगेंगे। गांव निगरानी समिति के सदस्य भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ग्रामीणों को रोग के लक्षण व प्राथमिक उपचार की विधि बताई जाएगी। दीवारों पर क्या करें और क्या नहीं करें से संबंधित पंपलेट भी चस्पा होगा।

प्रशासन ने संचारी रोग से बचाव के लिए अभियान संचालित करने का निर्णय किया है। पांच बिदुओं की गाइडलाइन जारी की है। इन्हीं बिदुओं पर जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। ग्राम स्तर पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को हाथ धोने व शौचालय के प्रयोग से होने वाले लाभ को बताएंगे। देसी हैंडपंप के प्रयोग से होने वालीे नुकसान को बता कर जागरूक करेंगे। ऐसे हैंडपंप को चिन्हित कर इसपर लाल निशान लगेगा। खराब इंडिया मार्क हैंडपंप को चिन्हित करने के साथ उसके मरम्मत की भी व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

ग्राम सचिव बनेंगे नोडल अधिकारी

ग्राम पंचायत सचिव अपने तैनाती के गांव में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। ग्राम निगरानी समिति के माध्यम से यह नियमित गांव में संगोष्ठी कर लोगों को जागरूक करेंगे। कोविड व संचारी रोग से बचाव की विधि बताएंगे। लक्षण मिलने पर संबंधित व्यक्ति को दवा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि

संचारी रोग जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसमें पंचायती राज व विकास विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। यह गांवों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाएंगे, संगोष्ठी कर ग्रामीणों को जागरूक करने का काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी