जांच के लिए 11 दुकानें से संग्रहित किए गए नमूने

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नकली एवं दूषित मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया। कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:06 PM (IST)
जांच के लिए 11 दुकानें से संग्रहित किए गए नमूने
जांच के लिए 11 दुकानें से संग्रहित किए गए नमूने

सिद्धार्थनगर : दीपावली पर्व के दृष्टिगत नकली एवं दूषित मिठाइयों एवं अन्य खाद्य सामग्री की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चलाया। कुल 11 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम के अभियान ने दुकानदारों में हड़कंप मच गई, जिसके चलते बहुत सारी दुकानें बंद हो गईं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार यादव, चंद्रभान, आशुतोष कुमार सिंह, प्रतिमा उपाध्याय, रवीन्द्र कुमार वर्मा की टीम ने रगड़गंज बाजार स्थित बस्ती दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के यहां से पनीर पराग ब्रांड, दही, फूलक्रीम मिल्क का नमूना लिया। यहीं की दुकान से स्टैंडर्ड मिल्क, फूलक्रीम का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा डुमरियागंज खीरा मंडी, भारत भारी से भी छेने की मिठाई, पेड़ा, पनीर आदि खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित किए गए। उन्होंने कहा कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर ये जांच अभियान चलाया गया। दीपावली त्योहार के मद्देनजर अभियान आगे भी चलेगा। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि शुद्धता से कोई समझौता न करें। जो नमूने लिए गए हैं, उसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जो जांच में फेल हुए, संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। छापामारी अभियान की भनक इटवा में पहले से लग गई, जिसके चलते मिष्ठान, किराना की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं थीं। कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर : उसका बाजार ब्लाक के पकड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा सभी कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। कांग्रेस नेता डा. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। वह विकल्प की तलाश में है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस ही दिखाई दे रही है। जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाएं। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने की। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल,,यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई, अतहर अलीम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी