दलितों व पिछड़ों की हितैषी है सपा

बीएसए ग्राउंड में शनिवार को सीएम के आगमन के दौरान तेजी से कार्य निपटाए जा रहे थे। इस दौरान पंडाल लग रहा एक युवक खड़े खंभे के साथ जमीन पर गिर गया। उसके पैर में हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद अन्य मजदूर उसे वहां से लेकर दूर चले गए। पीएम के आगमन को लेकर बीएसए ग्राउंड परिसर में पंडाल लगाने का कार्य चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:14 PM (IST)
दलितों व पिछड़ों की हितैषी है सपा
दलितों व पिछड़ों की हितैषी है सपा

सिद्धार्थनगर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों व पिछड़ों की सच्ची हितैषी है। सपा शासन काल में दलित वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके इनको सम्मान देने का कार्य किया गया। जबकि भाजपा और बसपा ने दलित वर्ग को केवल ठगने का काम किया।

वे रविवार को डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज में आयोजित दलित वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार तो इस वर्ग को मिल रहे आरक्षण को समाप्त करना चाहती है, इसलिए सभी लोग इससे सावधान रहें और आगामी चुनाव में एकजुट होकर इस सरकार को सबक सिखाएं। विकास, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। जिसके शासन काल में न केवल हर वर्ग का हित सुरक्षित था, बल्कि पूरे राज्य में विकास को गति मिल रही थी। जगदीश गौतम, बहरैची प्रसाद प्रेमी, राज कुमार गौतम, वृजमोहन गौतम, सिद्धू बौद्ध, राजा राम, रामपाल, जगप्रसाद, अशोक ने सभा भी सम्मेलन को संबोधित किया। 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी ने संकल्प लिया। अध्यक्षता केके चौधरी व संचालन अब्दुल लतीफ ने किया। प्रदेश सचिव अजय चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, प्रेम प्रकाश पाण्डेय उर्फ बड़कू, अमित दूबे, रामपाल शुक्ल, वेद मिश्रा, तौलेश्वर निषाद, सुशील तिवारी, राज देव मिश्र, राज कुमार मिश्र, पारसनाथ विश्वकर्मा, सभय राज यादव, राकेश पाण्डेय, अंकित सिंह, मतीउल्लह, जैसराम आदि उपस्थित रहे।

पंडाल लगा रहा युवक गिरा, घायल

बीएसए ग्राउंड में शनिवार को सीएम के आगमन के दौरान तेजी से कार्य निपटाए जा रहे थे। इस दौरान पंडाल लग रहा एक युवक खड़े खंभे के साथ जमीन पर गिर गया। उसके पैर में हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद अन्य मजदूर उसे वहां से लेकर दूर चले गए। पीएम के आगमन को लेकर बीएसए ग्राउंड परिसर में पंडाल लगाने का कार्य चल रहा था। इसी काम में लगे आगरा निवासी विकास नामक युवक पंडाल को सेट कर रहा था। दोपहर लगभग एक बजे काम करने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊपर से गिर गया।

chat bot
आपका साथी