समझना होगा वृक्षों का महत्व : माता प्रसाद

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। हर किसी को वृक्षों के महत्व को समझना होगा। धरती और मानव जीवन दोनों के लिए वृक्षों का होना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:01 PM (IST)
समझना होगा वृक्षों का महत्व : माता प्रसाद
समझना होगा वृक्षों का महत्व : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर: सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। हर किसी को वृक्षों के महत्व को समझना होगा। धरती और मानव जीवन दोनों के लिए वृक्षों का होना जरूरी है।

इटवा स्थित यशोदा देवी पाण्डेय कन्या इंटर कालेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण एवं धन उपार्जन हेतु सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। क्योंकि वृक्षों से सीधा संबंध मनुष्य के स्वास्थ्य से होता है। प्रधानाचार्य सुनीता पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। राम अवतार, राकेश कुमार पांडेय, भोला यादव, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी