सहारा इंडिया ने दर्ज कराया दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर सुशील कुमार पांडेय की तहरीर पर पथरा बाजार पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:23 PM (IST)
सहारा इंडिया ने दर्ज कराया दो 
लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
सहारा इंडिया ने दर्ज कराया दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

सिद्धार्थनगर : सहारा इंडिया के रीजनल मैनेजर सुशील कुमार पांडेय की तहरीर पर पथरा बाजार पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों का नाम ग्राम बरगदी निवासी राधेश्याम सोनी व प्रमोद कुमार सोनी है। कार्रवाई एडीजीपी गोरखपुर दावा शेरपा के निर्देश पर हुई। 27 जुलाई को दोनों आरोपितों ने प्रभारी सीजेएम कोर्ट में सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रतो राय, पत्नी स्वप्ना राय समेत 16 लोगों पर निवेशकों का धन हड़पने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया था।

रीजनल मैनेजर सहारा इंडिया ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने कंपनी का फ्रेंचाइजी लिया था। इनका काम कंपनी के काम-काज को संपादित करना व दस्तावेजों को सुरक्षित रखना था। कुछ समय से यह कोई सूचना नहीं दे रहे थे। निवेशकों को उकसाने का भी कार्य कर रहे थे। यह देखते हुए इनकी फ्रेंचाइजी निरस्त कर दी गई। जब ऑडिट टीम गई तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कंपनी से कोई रिश्ता नहीं होने के बाद भी यह धोखा देकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी