तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहे प्रशासन : प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहने के लिए लिए कहा। मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:18 PM (IST)
तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहे प्रशासन : प्रभारी मंत्री
तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहे प्रशासन : प्रभारी मंत्री

सिद्धार्थनगर : प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट रहने के लिए लिए कहा। मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। कोरोना टीकाकरण का हाल जाना। आक्सीजन व बेड की उपलब्धता की जानकारी ली।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि रेमडिसिविर के 464 वायल उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को लगाया जा रहा है। जिले में सात आक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू है। ग्रामीण क्षेत्र में 1136 निगरानी समिति व शहरी क्षेत्र में 146 मोहल्ला समिति कार्य कर रही है। घर-घर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। लक्षण मिलने पर संदिग्ध को दवा किट प्रदान की जा रही है। 96 आरआरटी क्रियाशील है। यह टीम नमूना एकत्र करने के अलावा होम आइसोलेशन में संक्रमित की नियमित हाल-चाल लेती है। 504 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। सभी क्षेत्र को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। श्रम विभाग में पंजीकृत एक्टिव श्रमिक की संख्या 51194 है। एक वर्ष पूर्व यह संख्या 6779 थी। भरण-पोषण भत्ता के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 10854 व शहरी क्षेत्र में 6050 लोगों को चिन्हित किया गया है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने मंत्री द्वय को बताया कि प्रतिदिन करीब 4500 कोरोना जांच कराई जा रही है। 289 एक्टिव केस हैं। एक सप्ताह में 650 एक्टिव केस की कमी आई है। 2.9 फीसद पाजिटिव रेट में कमी दर्ज की गई है। एल-टू में 330 बेड हैं। कोरोना ड्यूटी में 108 सेवा की 29 व एएलएस की चार एंबुलेंस लगाई गई है। कुल 249 आक्सीजन के जंबो सिलेंडर उपलब्ध है। जिसमें संतकबीर नगर से आक्सीजन भरवाया जा रहा है। 269 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। 23 वेंटिलेटर उपलब्ध है, यह सभी क्रियाशील है। 45 वर्ष से ऊपर के 208127 लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। 18 वर्ष से ऊपर के 5087 युवाओं को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। सांसद जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष गोविद माधव, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, सीएमओ डा. संदीप चौधरी, यूनिसेफ के समन्वयक अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी