सेंट्रल वेयर हाउस में ड्यूटी देंगे क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक

सिद्धार्थनगर भारतीय खाद्य निगम के पीईजी गोदाम बर्डपुर व सेंट्रल वेयर हाउस डुमरियागंज में पार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:41 PM (IST)
सेंट्रल वेयर हाउस में ड्यूटी देंगे क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक
सेंट्रल वेयर हाउस में ड्यूटी देंगे क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक

सिद्धार्थनगर : भारतीय खाद्य निगम के पीईजी गोदाम बर्डपुर व सेंट्रल वेयर हाउस डुमरियागंज में पारदर्शिता से लोडिग, अनलोडिग की निगरानी अब क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक करेंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने उक्त आशय के आदेश शुक्रवार को जारी किए हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए उठान एवं भंडारण पर पहली बार विपणन विभाग नजर रखने जा रहा है। अबतक निगरानी की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे आए दिन विवाद व शिकायत मिलती रहती थी। जिससे निजात के जिए बर्डपुर में निगरानी का जिम्मा दीपक शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह को तो डुमरियागंज में रामजन्म वर्मा, उबैदुल्लाह, देवेंद्र कुमार गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने कहा डिपो पर निरंतर मिल रही शिकायतों पर विराम लगाने के लिए व व्यवस्था पारदर्शी बनाने के साथ तेजी से उठान कार्य पूर्ण हों और इसकी निगरानी होती रहे इसलिए यह तैनाती की गई है। पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल कृषि विज्ञान केंद्र सोहना ने शुक्रवार को आगामी पांच दिनों के लिए मौसम एडवाइजरी जारी की। हल्की बारिश की संभावना जताई है। तापमान भी ऊपर चढ़ेगा। पशुपालकों को सलाह दी कि गर्मी को देखते हुए दुधारू पशुओं को हरा चारा दें। मौसम विशेषज्ञ सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप, छांव, बादल और बारिश का मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वी हवा सात से 25 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। दो और तीन तारीख को हवा की गति तेज रफ्तार से 20 से 25 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है। हवा में अधिकतम आद्रता 90 प्रतिशत तक रहेगी। कृषि विशेषज्ञ डा. एसके मिश्रा ने कहा धान रोपाई के 30 दिन बाद और खरपतवार नाशक दवाओं के छिड़काव होने के बाद 40 किलोग्राम नाइट्रोजन या 88 किलो यूरिया प्रति हेक्टेयर की दर से टाप ड्रेसिग के रूप में प्रयोग करें। डा. ओपी वर्मा ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पशुओं के भोजन में हरे चारों का प्रयोग करें। इससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी