रामू गोंड बने भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का गठन किया। कार्यकारिणी में 31 लोगों को स्थान दिया गया है। रामू गोंड को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दो महामंत्री और पांच उपाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:46 PM (IST)
रामू गोंड बने भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष
रामू गोंड बने भाजपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर : भाजपा के जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का गठन किया। कार्यकारिणी में 31 लोगों को स्थान दिया गया है। रामू गोंड को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दो महामंत्री और पांच उपाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष धुरिया व गणेश उर्फ फूलचंद्र गोंड को महामंत्री नियुक्ति किया गया है। रामजी धुरिया, संजय गोंड, बृजनंदन धुरिया, सावित्री गोंड, उमेश, मुन्ना व आशीष धुरिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पप्पू, बालगोविद गोंड, पंकज प्रसाद, संगीता, रजत, पंकज धुरिया को मंत्री, रामशंकर गोंड को शोध प्रमुख, सोनू धुरिया को जिला कार्यालय प्रमुख, श्यामसुंदर को मीडिया प्रभारी व चंद्रशेखर धुरिया को इंटरनेट मीडिया प्रभारी बनाया गया। पवन, संतोष, बबलू, शिवराज, बनारसी गोंड, रवींद्र, कल्पनाथ, मनोज, गिरीश, अरुण व केबीलाल धुरिया को कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। भाजयुमो के अर्चिष्मान मिश्र बने जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थनगर: भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अर्चिष्मान मिश्र को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिश्र ने बताया कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन इमानदारी से करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में संगठन को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प आत्मनिर्भर भारत बनाने में योगदान देंगे। जिलाध्यक्ष गोविद माधव, सांसद जगदंबिका पाल, कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सदर श्यामधनी राही, पुरुषार्थ सिंह, मनोज मौर्य, गौरव मिश्र, जतिन चौबे, निशांत पाण्डेय, नीलेश चौधरी, अमित चौधरी, चंदन पाण्डेय, महेंद्र लोधी, कुलदीप यादव, धीरज जायसवाल आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी