नगर पालिका में सार्वजनिक शौचालय और सड़क का शुभारंभ

नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के विकास के लिए तैयारी भावी योजनाओं को भी गिनाते हुए बताया कि नगर के नागरिकों के समक्ष कोई समस्या नहीं रहेगी। जिससे कि नागरिकों को परेशान होना पडे़। उद्घाटन समारोह के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि नगर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:24 PM (IST)
नगर पालिका में सार्वजनिक शौचालय और सड़क का शुभारंभ
नगर पालिका में सार्वजनिक शौचालय और सड़क का शुभारंभ

सिद्धार्थनगर: शहर के रमजान नगर वार्ड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से नगर पालिका सीमा तक हाट मिक्स प्लांट से बनी सड़क व सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन रविवार को सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के विकास के लिए तैयारी भावी योजनाओं को भी गिनाते हुए बताया कि नगर के नागरिकों के समक्ष कोई समस्या नहीं रहेगी। जिससे कि नागरिकों को परेशान होना पडे़। उद्घाटन समारोह के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि नगर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। चेयरमैन द्वारा काफी मशक्कत के बाद पांच विवाह घर, 10 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय, रबड़ मोल्ड, इंटरलाकिग, हाट मिक्स प्लांट की सड़क बनाई है। जो इससे पूर्व किसी भी चेयरमैन द्वारा नहीं किया जा सका। श्यामबिहारी जायसवाल इतने सरल व उपलब्ध है कि नगर का एक बच्चा भी इनसे अपनी समस्या कह सकता है। समस्या का समाधान भी तुरंत होता है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि रमजान नगर वार्ड की सड़क 15 वर्ष से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का हिस्सा होने के कारण नहीं बन पाई थी। जिसके प्रयास कर नगरपालिका को हस्तांतरित कराया, जिसके बाद यह निर्माण संभव हो सका। भाजपा नेता श्यामसुंदर मित्तल ने कहा कि नगरपालिका ने विगत तीन साल में 40 साल से पिछड़ी नगरपालिका को आदर्श नगर पालिका बनाने का कार्य किया है। संचालन डा.शक्ति जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में सभासद इरशाद, नबीला, सुरेश, नसीम, सरवन श्रीवास्तव, बुद्ध विद्यापीठ के प्रोफेसर डा. शक्ति जायसवाल, सियाराम मास्टर साहब, विनोद, प्रदीप अग्रहरि, दीनानाथ, मनोहर, मुन्ना लाल बजाज, विजय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी