दो गज की दूरी रख, योग से निरोग रहने का संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को सभी स्थानों पर लोगों ने योग किया। खेल मैदान सरकारी कार्यालय परिसर पुलिस लाइन परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने घरों में योग किया। बड़े-बुजुर्ग युवा महिला एवं बचे सभी ने योग के माध्यम से स्वयं व समाज को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:06 PM (IST)
दो गज की दूरी रख, योग से निरोग रहने का संकल्प
दो गज की दूरी रख, योग से निरोग रहने का संकल्प

सिद्धार्थनगर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को सभी स्थानों पर लोगों ने योग किया। खेल मैदान, सरकारी कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने घरों में योग किया। बड़े-बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चे सभी ने योग के माध्यम से स्वयं व समाज को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। सामूहिक कार्यक्रम में लोगों ने कोविड नियमों का पालन किया।

रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक तुलसी राम व राजेश कुमार ने योग कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव, सदर विधायक श्याम धनी राही, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी योग में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन में भव्य तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगरुट ने योग कार्यक्रम से अच्छा संदेश दिया। ट्रेनर के रूप में पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव और सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह रहे। डीएम जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने आवास पर ही योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा भगवत गीता के तीसरे अध्याय में योग की महत्ता का उल्लेख है। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते बताया था कि योग करने से मन व शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। शांतचित मन से किया गया सभी काम सफल होता है। इसी अनादि परंपरा को जीवित रखने के लिए आज के दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है। सूर्य नमस्कार आसन करने से शरीर की सभी व्याधियां दूर हो जाती हैं। वन विभाग परिसर में डीएफओ आकाशदीप बधावन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने योग किया। बर्डपुर में योग प्रशिक्षक महेश कुमार ने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, उत्तानपादासन, अनुलोम-विलोम, मंडूकासन, आदि आसन कराया। ओमप्रकाश यादव, अजय उपाध्याय, अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने घर पर स्वजन के साथ योग किया। डुमरियागंज ब्लाक कार्यालय में बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि की अगुवाई में विकास कर्मियों ने योग किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा खोरिया रघुवीर सिंह, मिरवापुर, गौरी पाठक, भारतभारी मंदिर पर भी लोगों ने योग किया। बांसी के रमवापुर दुबे, मिठवल, पथरा बाजार, सेहरी बुजुर्ग, पिढिया, खेसरहा, सकारपार, इटवा के इनरी ग्रांट, रमवापुर कली, बनगवा आदि जगहों पर लोगों ने योग दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी