प्राचार्य ने की पदों को निरस्त करने की सिफारिश

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। पहले फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी देने का मामला सामने आया था और सेवायोजन पोर्टल को हैक करने की चर्चाएं आम हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:17 PM (IST)
प्राचार्य ने की पदों को निरस्त करने की सिफारिश
प्राचार्य ने की पदों को निरस्त करने की सिफारिश

सिद्धार्थनगर : माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में आ गई है। पहले फर्जी नियुक्ति पत्र पर नौकरी देने का मामला सामने आया था और सेवायोजन पोर्टल को हैक करने की चर्चाएं आम हो गई हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य के पास पोर्टल नहीं खुलने की शिकायत पहुंचने लगी है। इसे संज्ञान में लेने के बाद उन्होंने शासन को पत्र लिखा है, जिसमें सभी पदों को निरस्त कर नए सिरे से भर्ती कराने की बात कही है।

दरअसल आउटसोर्सिंग से नौकरी देने के नाम पर दलाल सक्रिय हो गए हैं। इन्हीं का एक गिरोह सेवा दाता कंपनी का पोर्टल हैक कर लिया है। इससे आवेदक परेशान हैं। यह मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा है। आवेदक मांग कर रहे हैं कि जिलाधिकारी के स्तर से बनाई गई कमेटी के माध्यम से ही भर्ती हो, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। हालांकि इसे लेकर कालेज के प्राचार्य ने शासन को अवगत करा दिया है। प्राचार्य ने मुख्य सचिव व महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को लिखे पत्र में कहा है कि मेडिकल कालेज में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेवायोजन पोर्टल पर मानव संसाधन सेवाप्रदाता कंपनी को कर्मचारियों की नियुक्ति करनी है। पोर्टल पर इन पदों का विज्ञापन अपलोड किया गया है। लेकिन ज्यादातर समय यह पोर्टल नहीं खुल रहा है। इससे योग्य प्रतिभागी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर जनसामान्य में असंतोष हैं। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सलील श्रीवास्तव ने कहा पोर्टल नहीं खुलने की शिकायत मिल रही है। सेवाप्रदाता कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार बात की गई। लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में पदों को निरस्त करने की सिफारिश शासन से की गई है। धन आवंटन में गड़बड़ी को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा

सिद्धार्थनगर : नौगढ़ ब्लाक के तेरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों में धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए बीडीओ और ब्लाककर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यों में अनियमितता बरतने और मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है। सदस्य सोमवार कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए डीएम से कार्यों की जांच कराने की मांग की।

गंभीर आरोपों में शपथ पत्र देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश और सेराजुद्दीन ने कहा है कि खंड विकास अधिकारी और ब्लाक के कर्मचारियों ने राज्य वित्त और पन्द्रहवां वित्त के 77 लाख रुपये के कार्यों का दुरुपयोग कर धन का बंदरबांट कर लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। पूरा प्रकरण बताते हुए जांच कर संबंधित आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बीडीसी सूर्यकांत त्रिपाठी और ओमप्रकाश ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के मद से विकास कार्य कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। क्षेत्र पंचायत के 14 ऐसे काम हैं, जिनकी जांच कराई जाए तो अनियमितता की पोल खुल जाएगी। बिना किसी चक मार्ग के ही पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है। धरना में पुनीत कुमार मिश्रा, महेंद्र, संतराम, विजय कुमार, आलमा खातून, मजहर अली, शंखमती, कृष्ण कसौधन, मुकेश चौधरी, बेलवती, कपूरा देवी, विजय कुमार यादव, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी