भाजपा की घोषणाएं झूठ का पुलिंदा : माता प्रसाद

सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार आफताब आलम के पक्ष में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार रोड शो कर गठबंधन की ताकत का एहसास कराया। कार्यक्रम में बसपा सपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बना। रमवापुर कली से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का समापन बिजौरा बाजार में हुआ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:28 AM (IST)
भाजपा की घोषणाएं झूठ का पुलिंदा : माता प्रसाद
भाजपा की घोषणाएं झूठ का पुलिंदा : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर: सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार आफताब आलम के पक्ष में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गुरुवार रोड शो कर गठबंधन की ताकत का एहसास कराया। कार्यक्रम में बसपा, सपा पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बना। रमवापुर कली से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का समापन बिजौरा बाजार में हुआ।

विधान सभा इटवा के रमवापुर कली से गुरुवार को बसपा का रोड शो प्रारंभ हुआ। जगह जगह काफिले का स्वागत स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ किया। पूर्व विस अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा की घोषणाएं झूठ का पुलिदा हैं। जनता ऐसे लोगों को जान और समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को वोट करें और ऐसे लोगों को सबक सिखाएं।आफताब आलम ने कहा कि हमारे लिए सारे धर्म एक समान हैं। मैं मंदिर में भी जाता हूं और मस्जिद में भी। मेरे लिए सभी लोग और सभी धर्म एक हैं। हम लोग दिल को जोड़ने का काम करते हैं। भाजपा की तरह दिल तोड़ने का काम नहीं करते। भाजपा ने जितने वादे किए वह अधूरे हैं। हम विकास करेंगे और लोगों की हर आवश्यकता को पूरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न दल के लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रधान भिटिया कलीमुलाह उर्फ काका मुनीर, सोहराब, महबूब अली, चंद्रभूषण वरूण सहित अन्य लोगों का नाम बसपा की सूची में शामिल हुआ। कार्यक्रम का समापन बरगदवां, कटेश्वरनाथ,रमवापुर सीर, करहिया, रामापुर, चंदी चौराहा, बुढ़ऊ, सोहना, बघमरवा होते हुए बिजौरा बाजार में हुआ। इस दौरान अरशद खुर्शीद, झिनकू चौधरी, उदयभान तिवारी, बेचई यादव, कमरूज्जमा, देवेंद्र प्रताप सिंह, बहरैची प्रसाद प्रेमी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी