टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर कर रही पुलिस

कोविड टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों को पुलिस दूर कर रही है। वह गांव बाजार और चौराहों पर लोगों को जागरूक कर रही है। बता रही है कि कोरोना टीकाकरण से क्या लाभ होते हैं। दोनों डोज लगवाने से जान की जोखिम नहीं होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:28 PM (IST)
टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर कर रही पुलिस
टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर कर रही पुलिस

सिद्धार्थनगर : कोविड टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों को पुलिस दूर कर रही है। वह गांव, बाजार और चौराहों पर लोगों को जागरूक कर रही है। बता रही है कि कोरोना टीकाकरण से क्या लाभ होते हैं। दोनों डोज लगवाने से जान की जोखिम नहीं होती है। बाजार में कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के लिए सभी सीओ, एसओ समेत हल्का दरोगा व बीट सिपाहियों को उनको अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। अब इसमें पुलिस भी परोक्ष रूप से सहभागिता कर रही है। अभी भी समाज में एक ऐसा वर्ग भी है जिसने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। पुलिसकर्मी इनके पास जा रहे हैं। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए पुलिसकर्मियों की टीम उनके पास जा रही और इसकी अच्छाई बता रही है। इन्हें बता रही है कि टीका लगवाने का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बेवजह घर से नहीं निकलने की भी सलाह दे रही है। बिना मास्क लगाए सड़कों पर निकले लोगों को समझाया जा रहा है। पहली बार इन्हें पुलिस मास्क भी दे रही है। दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल करने की चेतावनी भी दे रहे हैं।

सीओ करेंगे थाने में बैठक

सभी सीओ को निर्देशित किया गया है कि वह सर्किल के थाना में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बैठक करें। इनके माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। थानेदारों से कहा गया है कि वह बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को मास्क पहनने व सुरक्षा के अन्य बिदुओं पर जानकारी देंगे। हल्का दरोगा व बीट सिपाही अपने क्षेत्र में जागरूक करेंगे।

एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहाकि पुलिस कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। सभी थानों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। जवानों से कहा गया है कि वह गांव में जाएं। जिस व्यक्ति ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, उसे बताएं कि वैक्सीनेशन कराने के बाद जान का जोखिम नहीं होता है। जवानों से कहा गया है कि वह स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जागरूक करें।

chat bot
आपका साथी