चार वर्गो में विभाजित होंगे थाने, बनेंगे सभी आदर्श

अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को सभी थानेदारों के साथ वर्चुअल मीटिग की। थानों में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति जानी। 30 अगस्त तक सभी काम पूरा कराने के लिए निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:45 PM (IST)
चार वर्गो में विभाजित होंगे थाने, बनेंगे सभी आदर्श
चार वर्गो में विभाजित होंगे थाने, बनेंगे सभी आदर्श

सिद्धार्थनगर : अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को सभी थानेदारों के साथ वर्चुअल मीटिग की। थानों में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति जानी। 30 अगस्त तक सभी काम पूरा कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनपद के सभी थानों को चार वर्ग में विभाजित किया जाएगा। इन्हें इनके स्थापना काल के अनुसार ए, बी, सी और डी श्रेणी में रखा जाएगा। हाल के दशक में स्थापित थानों को ए व सबसे पुराने थाना का डी श्रेणी में रखेंगे। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने के साथ आदर्श थाना का दर्ज प्रदान किया जाएगा। शासन स्तर से इस संबंध में धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी।

एएसपी ने सभी थानेदारों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी। थानों में विवेचना कक्ष व बहुमंजिला बैरक बनने का काम हो रहा है। इन काम के लिए शासन ने करीब 50 करोड़ रुपये का धन भी आवंटित किया है। कार्यदायी संस्था के रूप में पुलिस निर्माण निगम व सिडको को नामित किया गया है। अधिकांश थानों में विवेचना कक्ष का काय्र 50 फीसद से ऊपर हो गया है लेकिन बैरक का कार्य पिछड़ा है। सदर व ढेबरुआ थाना में निर्माण कार्य की गति असंतोषजनक मिली। पथरा बाजार में बैरक का काम शुरू नहीं हो सका है। यहां पर पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कराया जाना है। मोहाना, कपिलवस्तु व डुमरियागंज में दोनों निर्माण कार्य 70 फीसद से ऊपर हो गया है। एसओ कपिलवस्तु महेश सिंह ने बताया कि मोहाना व यहां के निर्माण का काम एक ही ठीकेदार के पास है। वह कामगारों की संख्या नहीं बढ़ा रहा है। जब मोहाना में काम होता है तो यहां पर बंद हो जाता है। अगर दोनों स्थानों पर नियमित कार्य किए जाए तो समय के भीतर निर्माण पूरा हो जाएगा। सीओ सदर राणा महेंद्र प्रताप सिंह, शोहरतगढ़ प्रदीप यादव, एसओ सदर केडी सिंह, प्रभारी एसओजी जीवन त्रिपाठी, प्रभारी डिड़ई पुलिस चौकी भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। यह हैं जनपद के सबसे पुराने थाने

उसका बाजार, चिल्हिया, ढेबरुआ, डुमरियागंज व बांसी जनपद के सबसे पुराने थाने हैं। यह अंग्रेज के बनाए गए थाने हैं। इनमें अधिकांश 18वीं शताब्दी में बनाए गए थे।

chat bot
आपका साथी