पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर

उसका बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेन स्नेचिग के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। छिनैती में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। पुलिस टीम को देख दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित का नाम सदर थाना के दंतरंगवा निवासी सदानंद पटवा है। फरार आरोपित का नाम विशाल बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:02 AM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर
पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर

सिद्धार्थनगर : उसका बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेन स्नेचिग के आरोप में एक शातिर को गिरफ्तार किया है। छिनैती में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया। पुलिस टीम को देख दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित का नाम सदर थाना के दंतरंगवा निवासी सदानंद पटवा है। फरार आरोपित का नाम विशाल बताया जा रहा है।

11 सितंबर सुबह करीब नौ बजे थरौली निवासी रामायण मिश्रा बाइक से पत्नी के साथ उसका बाजार जा रहे थे। पकड़ी तिराहा से पहले एक कार शोरूम के सामने दिनदहाड़े दोनों आरोपित चलती बाइक पर चेन छीन ले गए। चेन छीनने के दौरान महिला की गर्दन भी कट गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। सीसीटीवी में दोनों आरोपित बाइक से भागते हुए दिखाई दिए। कार्रवाई करने वाली टीम में एसओ उसका बाजार दिनेश चंद्र चौधरी, एसआइ मोतीलाल यादव, मुख्य आरक्षी रामनाथ प्रसाद, आरक्षी बबलू यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी