हत्यारों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है मामले का फर्दाफाश

थाना क्षेत्र के मरवटिया बाजार स्थित ईट भट्ठे से सटे खाली पड़े मकान में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी 50 वर्षीय शाहिद हुसैन उर्फ डब्बन पुत्र रहमत खान के रूप में हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 10:42 PM (IST)
हत्यारों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है मामले का फर्दाफाश
हत्यारों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है मामले का फर्दाफाश

सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के मरवटिया बाजार स्थित ईट भट्ठे से सटे खाली पड़े मकान में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी 50 वर्षीय शाहिद हुसैन उर्फ डब्बन पुत्र रहमत खान के रूप में हुई थी। वह ईंट भट्ठे के पास ही फर्नीचर की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होने पर एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी व एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए एसओ को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया था।

डब्बन गुरुवार रात को भी वह दुकान पर ही रुक गया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब कुछ लोग दुकान पर पहुंचे तो देखा कि बगल स्थित एक कमरे में उसका शव पड़ा है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी था। देख कर ऐसा लग रहा था कि उसके सिर पर किसी वजनदार टांगे व हथौड़े से प्रहार किया गया हो। हत्या की जानकारी मिलते ही बांसी कोतवाली व खेसरहा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। टीम ने कई अहम सबूत मौके से एकत्र किया था। पुलिस मृतक के एक महिला से अवैध संबंध में हुई हत्या को मानकर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या में शामिल की पहचान करीब-करीब हो चुकी है। जल्द ही सभी चेहरे बेनकाब होंगे।

क्षेत्राधिकारी बांसी, अरुण चंद्र ने कहा कि घटना में शामिल होने के शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी