पुलिस कर्मियों ने ली संविधान के रक्षा करने का संकल्प

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कर्मियों को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। सभी थाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:26 PM (IST)
पुलिस कर्मियों ने ली संविधान के रक्षा करने का संकल्प
पुलिस कर्मियों ने ली संविधान के रक्षा करने का संकल्प

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में कर्मियों को संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। संविधान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। सभी थाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एसपी ने कहा संविधान हमारे देश का मजबूत आधार है। एकता व अखंडता को बनाए रखने वाला यह संविधान हर किसी को समान अधिकार देता है। विविधताओं वाले इस देश में यही वह सूत्र है, जिसने सभी को एक धागा में बांध कर रखा है। इसी की वजह से ही सभी व्यक्ति को शिक्षा व जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है। संविधान ऊंच-नीच नहीं देखता है, सभी को एक समान अधिकार प्राप्त है। इसकी रक्षा के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करना चाहिए। एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, प्रशिक्षु सीओ अखिलेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक ब्रम्हदेव उपाध्याय, पीआरओ छत्रपाल सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। बार भवन में पूर्व अध्यक्ष यूपी बार कौंसिल हरिशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन व अधिवक्ता परिषद सिद्धार्थनगर इकाई ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया था। पूर्व अध्यक्ष ने कहा संविधान हमे मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इसकी रक्षा व सम्मान करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। बार भवन में डा. आंबेडकर का चित्र लगाया गया। अध्यक्षता परमहंस त्रिपाठी व संचालन संकठा पांडेय ने किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, नागेंद्र त्रिपाठी, परमात्मा मिश्रा, रमेश कुमार पांडेय, महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, रामशंकर पांडेय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, सत्यदेव सिंह, हरिहर पाठक, प्रभाकर मिश्रा, दुर्गेश चंद्र द्विवेदी, दिव्य प्रकाश शुक्ला, अंजनी कुमार द्विवेदी, संजय पाठक, अजय पांडेय, अजय पांडेय, रामलगन, अवनीश कुमार द्विवेदी, पंकज देवेश श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, चंद्रकांत दुबे, पशुपति नाथ दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी