दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल

त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने रविवार को दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल किया। जवानों ने अत्याधुनिक शस्त्रों को चलाने का गुर सीखा। थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:39 PM (IST)
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल
दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस ने किया रिहर्सल

जासं, इटवा, सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने रविवार को दंगा नियंत्रण को लेकर रिहर्सल किया। जवानों ने अत्याधुनिक शस्त्रों को चलाने का गुर सीखा। थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान जवानों ने शस्त्रों की सफाई की। चलाने की विधि जानी। आपातकालीन परिस्थितियों में परिस्थितियों पर काबू पाने की जानकारी दी। कब लाठी पटकनी है और चलानी है, इसे बताया गया। एंटी राइड गन, वाटर कैनन व आंसू गैस का प्रयोग कब करना है, यह बताया गया। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से मिले निर्देश के अनुपालन में कर्मियों ने दंगा नियंत्रण संबंधित रिहर्सल किया गया।

chat bot
आपका साथी