दूसरे दिन भी हत्यारोपित तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

चिल्हिया थाना के एक गांव निवासी उसके गुरू व झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति (सोखा) पर विशेष नजर है। वहीं नेपाल में रहने वाली बहन से भी संपर्क साधने की तैयारी की जा रही है। कपिलवस्तु कोतवाली के कंचनिया गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से नेपाल की फरार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:42 PM (IST)
दूसरे दिन भी हत्यारोपित तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
दूसरे दिन भी हत्यारोपित तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस शातिर बाबूराम की तलाश में खाक छान रही है। उसका कहीं कोई लोकेशन नहीं मिल रहा। पुलिस ने कई नजदीकी रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। चिल्हिया थाना के एक गांव निवासी उसके गुरू व झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति (सोखा) पर विशेष नजर है। वहीं नेपाल में रहने वाली बहन से भी संपर्क साधने की तैयारी की जा रही है।

कपिलवस्तु कोतवाली के कंचनिया गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से नेपाल की फरार हुआ है। पुलिस को संदेह है कि वह नेपाल में शरण लिए है। स्वजन भी घर छोड़ चुके हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि घर की महिलाएं व बच्चे कहीं दूर नहीं गए हैं।

पुलिस की नाक के नीचे घूमता रहा शातिर

पुलिस को जैसे-जैसे बाबूराम के संबंध में जानकारी होती जा रही है, उसके होश उड़ रहे हैं कि नेपाल का शातिर यहां गांव में आकर रहता था। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी भी असलहा के बगैर बाहर नहीं निकलता रहा। नेपाल में हुई पांच हत्या के मामले में उसका नाम सामने आया है।

सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव

पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में जुटी है। अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। संभावना है कि वह नेपाल में कहीं छिपा हुआ है। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके पकड़े जाने की संभावना है। बच्चों में खाद्यान्न वितरित

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राशन प्रदान किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के राजेंद्र नगर वार्ड के परसा बुजुर्ग टोले के आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों को खाद्यान्न वितरण कार्य का शुभारंभ सभासद शैलेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। लाभार्थी महिलायें, बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी