दवा, छुहारा व सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने गुरुवार को ककरहवा कस्बा के पास अलग-अलग मामलों में तस्करी की दवा छुहारा नेपाल निर्मित सिगरेट दाल बरामद की है। नेपाल निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किये गए हैं। एसएसबी जवान बार्डर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से जा रहे एक साइकिल सवार को रोक कर चेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:15 PM (IST)
दवा, छुहारा व सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार
दवा, छुहारा व सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : एसएसबी जवानों ने गुरुवार को ककरहवा कस्बा के पास अलग-अलग मामलों में तस्करी की दवा, छुहारा, नेपाल निर्मित सिगरेट, दाल बरामद की है। नेपाल निवासी दो आरोपितों को गिरफ्तार किये गए हैं। एसएसबी जवान बार्डर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से जा रहे एक साइकिल सवार को रोक कर चेक किया। बड़े झोले में रखी दवाएं बरामद हुई। इनमें बुखार, सर्दी-खांसी की दवा शामिल रही। आरोपित ने नाम नेपाल के जिला रुपनदेही के थाना लुम्बिनी के ग्राम मनोरी वार्ड नंबर दो निवासी ओमप्रकाश बताया। दूसरे मामले में ग्राम मनोरी वार्ड नंबर तीन निवासी विनोद कुमार के पास से नेपाल निर्मित सिगरेट, छुहारा, मटर दाल, साबुन बरामद किया। यह सामान नेपाल से तस्करी करके लाया जा रहा था। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआइ राजेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नितेश कुमार, आरक्षी सीसी मणि, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी