नेपाल सीमा पर अलर्ट, विकास दुबे का पोस्टर चस्पा

कानपुर के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार शातिर अपराधी की खोज में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर विकास दुबे की फोटो चस्पा की गई है। थानों पर भी इसे लगाया जा रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:04 AM (IST)
नेपाल सीमा पर अलर्ट, विकास दुबे का पोस्टर चस्पा
नेपाल सीमा पर अलर्ट, विकास दुबे का पोस्टर चस्पा

सिद्धार्थनगर : कानपुर के थाना चौबेपुर के ग्राम बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर फरार शातिर अपराधी की खोज में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर विकास दुबे की फोटो चस्पा की गई है। थानों पर भी इसे लगाया जा रहा है। आने-जाने वालों के साथ मालवाहक वाहनों की भी सघन जांच शुरू कर दी गई है। पगड़डी वाले रास्तों पर गश्त शुरू करा दी गई है।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि आरोपित विकास दुबे नेपाल में शरण ले सकता है। पुलिस मुख्यालय ने नेपाल सीमा से लगने वाले सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने नेपाल की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्ग के अलावा पगड़डियों की निगरानी करने का निर्देश जारी किया है। बढ़नी कस्बा समेत, कोटिया, खुनुवां, कोटिया बाजार, अलीगढ़वा, ककरहवा आदि स्थानों पर विकास दुबे की फोटो लगा पोस्टर चस्पा किया गया है। अन्य थानों पर भी पोस्टर लगाया जाएगा। एसएसबी व कस्टम के जवान भी खोज में जुटे हैं।

..

कानपुर कांड के मुख्य आरोपित की तलाश में बार्डर पर सघन चेकिग अभियान के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। पुलिस को एसएसबी व कस्टम विभाग के साथ समन्वय बनाकर चेकिग करने का निर्देश दिया गया है।

विजय ढुल

पुलिस अधीक्षक

chat bot
आपका साथी