लॉकडाउन उल्लघंन में प्रधान समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

बांसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम लॉकडाउन नियम के उल्लघंन के आरोप में एक ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम जनियाजोत में नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने खड़े हो गए। पुलिस ने लोगों को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:11 PM (IST)
लॉकडाउन उल्लघंन में प्रधान समेत आधा दर्जन गिरफ्तार
लॉकडाउन उल्लघंन में प्रधान समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : बांसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम लॉकडाउन नियम के उल्लघंन के आरोप में एक ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम जनियाजोत में नाली के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने खड़े हो गए। पुलिस ने लोगों को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। ग्राम प्रधान के हिरासत में लेने की सूचना मिलने के बाद ब्लाक अध्यक्ष बांसी जवाहर यादव व कई प्रधान तहसील परिसर पहुंच गए। छोड़ने की मांग करते हुए धरना पर बैठने की चेतावनी दी।

chat bot
आपका साथी