मिशन 2022 की जीत का मंत्र देंगे पीएम मोदी

प्रदेश के नौ नवनिर्मित मेडिकल कालेजों के लोकार्पण के लिए 30 जुलाई को बुद्ध की धरा पर आ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 को जीतने का मंत्र भी देंगे। लोकार्पण के बाद वह सभा को संबोधित करेंगे जिसमें गोरखपुर बस्ती व देवीपाटन मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी मंत्री सांसद व विधायक के साथ सिद्धार्थनगर के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:41 PM (IST)
मिशन 2022 की जीत का मंत्र देंगे पीएम मोदी
मिशन 2022 की जीत का मंत्र देंगे पीएम मोदी

सिद्धार्थनगर: प्रदेश के नौ नवनिर्मित मेडिकल कालेजों के लोकार्पण के लिए 30 जुलाई को बुद्ध की धरा पर आ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 को जीतने का मंत्र भी देंगे। लोकार्पण के बाद वह सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी, मंत्री, सांसद व विधायक के साथ सिद्धार्थनगर के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। इसके लिए मंडल और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है।

बीएसए मैदान में होने वाली जनसभा में कोविड प्रोटोकाल के अनुसार बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पहले पंडाल मं पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों की संख्या देखते इसे नाकाफी माना गया और अब सात हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था हो रही है। कार्यकर्ताओं की सभा में 25 मंडल अध्यक्ष, 349 सेक्टर और 2248 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। सिद्धार्थनगर के पन्ना प्रमुख भी सम्मेलन में शामिल होंगे। गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, सांसद-विधायक पहुंचेंगे। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने बताया कि बूथ अध्यक्षों को पहुंचने के लिए कहा गया है। सात हजार लोगों की बैठक की व्यवस्था हो रही है। एक स्थायी, पांच अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे हेलीकाप्टर सिद्धार्थनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में एक स्थायी समेत छह हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन का हेलीपैड स्थायी है, जिसकी लंबाई चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, वहां पांच अस्थायी हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं।

इसमें तीन हेलीपैड कार्यक्रम स्थल और दो पुलिस लाइन में बन रहे हैं। काम को तेजी से पूरा करने के लिए तीन सहायक और छह जूनियर इंजीनियर के साथ ढाई सौ कामगारों की टीम लगाई गई है। पीएम मोदी के साथ तीन हेलीकाप्टर होंगे। तीनों कार्यक्रम स्थल पर ही उतरेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री और राज्यपाल का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। तीस स्क्वायर मीटर में बन रहे हेलीपैड को बनाने में 70 हजार ईंटों की खपत होगी। एक हेलीपैड जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास बनाया जा रहा है। जबकि दूसरा हाईवे से 100 मीटर दूर। तीसरा हेलीपैड इन दोनों के बीच में होगा। वहां से आवागमन के लिए सीसीरोड का निर्माण भी किया जा रहा है। ये हेलीपैड तीन दिन में तैयार हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। पुलिस लाइन के स्थायी हेलीपैड को बड़ा किया जा रहा है। कार्य तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी