नारी सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

मिशन शक्ति अंतर्गत नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन विषय पर बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा में स्काउट गाइड के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम नारी सुरक्षा के प्रति सभी लोगों को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:08 PM (IST)
नारी सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
नारी सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन विषय पर बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपेड़वा में स्काउट गाइड के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम नारी सुरक्षा के प्रति सभी लोगों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा आदि के बारे में बताया गया। जानकारों ने बताया कि विषम परिस्थितियों में घबराने के बजाए दिए गए हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग छात्राएं एवं महिलाएं करें। स्काउट मास्टर कुलदीप कुमार द्वारा सभी को बिना मोबाइल लाक खोले ही फोटो, वीडियो बनाने का तरीका भी समझाया। प्रधानाध्यापक बसन्तू, प्रेम चन्द्र वर्मा, रामकरन, सविता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

--

सोहना में हुआ सेमिनार

सोहना : मिशन शक्ति के तहत ग्राम सोहना में सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नारी सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। थाना त्रिलोकपुर में तैनात महिला कांस्टेबल सुजाता राव द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी