प्रभावी पौधारोपण के लिए हो सिचन का इंतजाम

पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए हर वर्ष पौधारोपण के लिए अभियान चलाया जाता है। करीब साठ फीसद पौधे या तो सूख जाते हैं या फिर उन्हे पशु पक्षी अपना निवाला बना लेते हैं। पौधरोपण को प्रभावी बनाने के लिए पानी का इंतजाम होना बेहद आवश्यक है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:01 PM (IST)
प्रभावी पौधारोपण के लिए हो सिचन का इंतजाम
प्रभावी पौधारोपण के लिए हो सिचन का इंतजाम

सिद्धार्थनगर: पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए हर वर्ष पौधारोपण के लिए अभियान चलाया जाता है। करीब साठ फीसद पौधे या तो सूख जाते हैं या फिर उन्हे पशु पक्षी अपना निवाला बना लेते हैं। पौधरोपण को प्रभावी बनाने के लिए पानी का इंतजाम होना बेहद आवश्यक है। बारिश का मौसम खत्म होते ही पानी की कमी से अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। जो बचते हैं वह गर्मी में समाप्त होने के कगार पर पहुंच जाते हैं। उक्त बातें पर्यावरणविद डॉ वीसी श्रीवास्तव ने कही। बताया कि अभियान तभी सार्थक होगा जब पौधों को समय से पानी मिले। उनके रख-रखाव के लिए कर्मचारियों की तैनाती हो। पेड़ की कटान करने वालों से दस पेड़ लगवाने के बाद ही उन्हें वन विभाग परमिट दे। श्रीवास्तव का कहना है कि खुले स्थान पर पौधों के लगाने से यह कुछ ही दिनों में गायब हो जाते हैं। इन्ही सब परेशानियों की वजह से वन क्षेत्र जनपद में बढ़ नहीं रहा है। यदि थोड़ी सी मेहनत की जाय तो पौधरोपण अभियान सफल हो सकता है।

chat bot
आपका साथी