ककरहवा पीएचसी में वैक्सीन नहीं होने से लौटे लोग

ककरहवा बाजार स्थित न्यू पीएचसी में कई दिनों से कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं है। बीच में एक दिन वैक्सीन आई और समाप्त हो गई। अब लगातार तीन दिनों से अस्पताल में फिर टीका नहीं हैं। गुरुवार को लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे और निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:14 PM (IST)
ककरहवा पीएचसी में वैक्सीन नहीं होने से लौटे लोग
ककरहवा पीएचसी में वैक्सीन नहीं होने से लौटे लोग

सिद्धार्थनगर : ककरहवा बाजार स्थित न्यू पीएचसी में कई दिनों से कोरोना रोधी वैक्सीन नहीं है। बीच में एक दिन वैक्सीन आई और समाप्त हो गई। अब लगातार तीन दिनों से अस्पताल में फिर टीका नहीं हैं। गुरुवार को लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे और निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। नईम, कौशिल्या जायसवाल, कांती देवी, राजिया, कलीमुन्निशा, कलावती, कुंता, वंदना, संगीता, किरन, रजामुल हुसैन, किशन, सावित्री, श्रीकांती आदि ने प्रशासन से अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

बढ़नीचाफा : नगर पंचायत स्थित श्री मनुजेश्वरी मंदिर (धर्मशाला) प्रांगण में 31 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन प्रात: काल रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। रात में आठ बजे से 11 बजे तक संगीतमयी कथा का आयोजन होना है। सुंदर भगवान की झांकी प्रस्तुत जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम व्यवस्थापक संतोष कुमार गुप्ता ने दी।

--

18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डुमरियागंज : भवानीगंज पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम तेनुहार के 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ भवनीगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त लोग लंबे समय से दुर्वव्यवस्था का कारण बने थे।

--

राजेंद्र धुरिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

धोबहा : तहसील क्षेत्र के धोबहा मुस्तहकम निवासी राजेंद्र धुरिया को अनुसूचित वर्ग जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष दोबारा बनाया गया। उनके मनोयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष है।जनजाति मोर्चा के संजय गोंड ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। जिसमें राजेंद्र धुरिया को पुन: प्रदेश उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा। बधाई देने वालों में परमात्मा मिश्र, पूर्व प्रधान वासुदेव, प्रधान राममूरत यादव, रामफेर, चौधरी, श्यामसुन्दर आदि मौजूद रहे।

--

पुलिया क्षतिग्रस्त ,दुर्घटना की आशंका

औराताल: भलुवाही ग्राम के पास सरयू कैनाल नहर से गांव तक जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त है। नहर से गांव की दूरी लगभग 800 मीटर है। जिस पर लगभग 40 लाख की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग से पिच रोड का निर्माण कराया गया, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त छोड़ दिया गया। पीडब्ल्यूडी के अभियंता स्माइल से बात की गई तब उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकाल में नहीं बना है, फिर भी मौके पर जा कर देखता हूं। जल्दी पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी