ढलाई के बाद गिरी छत, एक की मौत

चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगड़ा में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिग (सांचा) गिरने से ठेकेदार की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:02 AM (IST)
ढलाई के बाद गिरी 
छत, एक की मौत
ढलाई के बाद गिरी छत, एक की मौत

सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलगड़ा में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिग (सांचा) गिरने से ठेकेदार की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया है। ग्राम गौहनिया निवासी चंद्रिका पुत्र संतराम ग्राम बेलगड़ा में छत की ढलाई करने का ठेका लिया था। छत की ढलाई पूरी होने के बाद मजदूर नीचे आ गए। ठेकेदार बांस की बल्लियों को ठीक कर रहा था कि सांचा गिर गया। चपेट में आने से चिल्हिया निवासी संतोष भी घायल हो गया है। एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी