राजस्व विभाग करेगा अवैध कब्जे की पैमाइश

उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देश पर पुरानी नौगढ़ में सड़क की पटरी पर हुए अवैध कब्जा की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम करेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कार्यदायी संस्था को संबंधित गाटा संख्या का राजस्व नक्शा भी नहीं दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:18 PM (IST)
राजस्व विभाग करेगा अवैध कब्जे की पैमाइश
राजस्व विभाग करेगा अवैध कब्जे की पैमाइश

सिद्धार्थनगर : उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देश पर पुरानी नौगढ़ में सड़क की पटरी पर हुए अवैध कब्जा की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम करेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कार्यदायी संस्था को संबंधित गाटा संख्या का राजस्व नक्शा भी नहीं दिया गया है। लेकिन एनएच ने सड़क की नाप को इंगित कर दिया है। सड़क के मध्य से विवादित पक्का निर्माण की दूरी भी बताई है। वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सड़क की पटरी पर चेयरमैन ने अवैध निर्माण कराया है। तहसील प्रशासन ने विवादित निर्माण की पैमाइश कराने के लिए टीम गठित कर दी है। जागरण ने इससे संबंधित खबर को आठ अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय यादव व जयंत बनर्जी की डबल बेंच ने जनहित याचिका (पीआइएल) की सुनवाई की थी। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया कि वह 28 अप्रैल से पहले कार्रवाई पूरी करें। इसके बाद उपस्थित होकर न्यायालय को अवगत कराएं। नगरपालिका के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला सरयूनगर निवासी श्याम बिहारी जायसवाल पुत्र विध्याचल जायसवाल ने अपने मकान के पश्चिम ओर सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा कर लिया है। सरकारी दस्तावेज में गाटा संख्या 1215 सड़क पटरी के नाम पर दर्ज है। पहले यह पीडब्लूडी सिद्धार्थनगर के अधीन था, अब एनएच 233 का स्वामित्व है। एसडीएम सदर विकास कश्यप ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका व शिकायत के संबंध में अध्यक्ष नगरपालिका को अवगत करा दिया गया है। पंचायत चुनाव के कारण कार्रवाई में थोड़ा विलंब हुआ है। टीम गठित कर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि जनहित याचिका दायर होने व उच्च न्यायालय से जारी आदेश की जानकारी है। हल्का लेखपाल से गाटा संख्या 1215 के संबंध में वार्ता की। लेखपाल के अनुसार इस गाटा संख्या पर कई लोगों ने पक्का निर्माण करा रखा है। राजस्व टीम नाप करने आएगी तो उसे पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी