नहीं बख्शे जाएंगे अशांति फैलाने वाले : सीओ

पंचायत चुनावों तथा होली को लेकर गुरुवार को लेकर सीओ अरुण चंद ने खेसरहा थाने पर गणमान्य नागरिकों व चौकीदारों की बैठक किया। कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM (IST)
नहीं बख्शे जाएंगे अशांति फैलाने वाले : सीओ
नहीं बख्शे जाएंगे अशांति फैलाने वाले : सीओ

सिद्धार्थनगर :पंचायत चुनावों तथा होली को लेकर गुरुवार को लेकर सीओ अरुण चंद ने खेसरहा थाने पर गणमान्य नागरिकों व चौकीदारों की बैठक किया। कहा कि अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ से कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करें। वारंटी व अन्य आपराधिक प्रवृति वालों को जेल भेजें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अराजक तत्वों की खैर नहीं होगी। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। शांति का माहौल बना रहे। अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रहरी अपने गांव के शरारती तत्वों की जानकारी थाने पर दें। चौकी इंचार्ज कुर्थिया राजेश तिवारी, सकारपार चौकी इंचार्ज हरिओम कुशवाहा, उपनिरीक्षक रामफल चौरसिया, सुभाष प्रजापति, संजीत सिंह, हाजी सैदा हुसैन, रहमतुल्लाह, विरेन्द्र, कुंभी लाल यादव आदि मौजूद रहे।

चिह्नित गांव की डीपीआरओ ने देखी हकीकत सिद्धार्थनगर : पं. दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण सीएम पुरस्कार योजना के तहत मिठवल ब्लाक के देवरिया गांव का चयनित किया गया है। यहां हुए विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए डीपीआरओ आदर्श कुमार दोपहर गांव पहुंचे। गांव में घूम -घूम कर हुए एक -एक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

डीपीआरओ ने गांव में रास्ता, नाली, इंडिया मार्क हैंडपंप आदि को देखा। कितनों को पीएम आवास मिला तो कितनों को शौचालय यह भी जाना। उन्होंने ग्रामीणों से कहा आपका गांव पं. दीनदयाल उपाध्याय सशक्तिकरण योजना के तहत चयनित किया गया है। गांव को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिले से आठ ग्राम पंचायत के लोगों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। इसी का स्थलीय निरीक्षण कर यह पता किया जा रहा, कि जो जानकारी इन लोगो ने दी है उसकी हकीकत क्या है। प्राथमिक विद्यालय देवरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। विद्यालय प्रांगण में ही बने हर्बल पार्क की भी हकीकत देखी। एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार, फखरुद्दीन, हेमंत शुक्ला,कन्हैया गौड़ व मेंहदी हसन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी