हाथरस की घटना के विरोध में सपा और कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्चे

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष में आक्रोश है। प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को लेकर मंगलवार की देर शाम सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कैंडल मार्च निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। दोनों दलों के कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए सिद्धार्थ तिराहे पहुंचे और कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:10 AM (IST)
हाथरस की घटना के विरोध में सपा और कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्चे
हाथरस की घटना के विरोध में सपा और कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्चे

सिद्धार्थनगर: हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष में आक्रोश है। प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को लेकर मंगलवार की देर शाम सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कैंडल मार्च निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। दोनों दलों के कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए सिद्धार्थ तिराहे पहुंचे और कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के सद्बुद्धि की कामना की। सपा की तरफ से प्रमुख लोगों में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी व जुबैदा चौधरी, जिलाध्यक्ष लाल जी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, मणिन्द्र मिश्र, अनूप यादव, हीना चौधरी, जरीना खातून आदि मौजूद रहीं। वहीं कांग्रेस की तरफ से कैलाश पंक्षी, अनिल सिंह, देवेंद्र गुड्डू, सौरभ सिंह, रंजना मिश्रा, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी