राष्ट्रीय पेंशन नीति की विरोध में उतरा अटेवा

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र डुमरियागंज सभागार में गुरुवार हुआ। जिसमें एनपीएस ( राष्ट्रीय पेंशन नीति ) भारत छोड़ो अभियान पर चर्चा की गई। कहा गया कि आठ अगस्त से व्यापक स्तर पर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:20 PM (IST)
राष्ट्रीय पेंशन नीति की विरोध में उतरा अटेवा
राष्ट्रीय पेंशन नीति की विरोध में उतरा अटेवा

सिद्धार्थनगर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र डुमरियागंज सभागार में गुरुवार हुआ। जिसमें एनपीएस ( राष्ट्रीय पेंशन नीति ) भारत छोड़ो अभियान पर चर्चा की गई। कहा गया कि आठ अगस्त से व्यापक स्तर पर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी संगठन एकजुटता का परिचय दें। इस अवसर पर राकेश वर्मा, पवन मिश्रा अध्यक्ष, लवकुश विश्वकर्मा महामंत्री, अमृतलाल कोषाध्यक्ष, संजय कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, राम अज्ञेय गौतम उपाध्यक्ष, संदीप कुमार चौधरी उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री में प्रेमचंद, अदनान मलिक, सुधीर गुप्ता, मंत्री पद पर इस्तियाक अहमद, राजेंद्र प्रसाद, रिजवान अहमद को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रवक्ता के रूप में उजैर अहमद, मीडिया प्रभारी के रूप में आफताब आलम, सोशल मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश राय व संरक्षक के रूप में अहमद फारूकी को मनोनीत किया गया है।

भगवान राम के आदर्श पर चलें सभी अधिवक्ता: उपाध्याय सिद्धार्थनगर : सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन व विश्व हिदू महासंघ जिला इकाई ने गुरुवार को बार भवन में संयुक्त रूप से अयोध्या में राम जन्मभूमि के शिलान्यास के एक वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी का आयोजन किया। भारतीय जनजीवन पर राम का महत्व विषय पर परिचर्चा की।

वरिष्ठ अधिवक्ता एचएन उपाध्याय ने कहा भगवान राम ने जिस तरह से छोटे-छोटे दलों को संगठित करने के बाद लंका पर विजय प्राप्त करने जैसे असंभव कार्य को संभव कर दिखाया था। ठीक उसी तरह एसोसिएशन के सभी सदस्य संगठित होकर बार को चलाने का काम करें। अध्यक्ष बार एसोसिएशन अखंड प्रताप सिंह ने कहा भगवान राम सबके आराध्य हैं। इन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम भी कहा जाता है। इनके बताए आदर्शों पर चल कर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। राम की तरह त्याग करना सीखिए उसी से आप मर्यादित होंगे और मर्यादा पुरूषोत्तम के देश के वास्तविक निवासी माने जाएंगे। जीवन में अगर कोई उपलब्धि प्राप्त करनी है तो आप को त्याग के महत्व को समझना होगा। महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी कहा भारतीय समाज जाग चुका है। हमारे संस्कार में है कि जब तक हमें कोई नहीं छेड़े, तब तक हम प्रतिरोध नहीं करते हैं। जयशंकर प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, राणा प्रताप, महेंद्र त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी, पंकज सिंह, अनिल विश्वकर्मा, इंदु कुमार सिंह, नितेश पांडेय, कैलाश नाथ गिरी, नारद मुनि पांडेय, संकटा पांडेय, सुनील त्रिपाठी, रमेश कुमार पांडेय, राजेश मिश्रा, चंद्रकांत दुबे, गिरजेश पांडेय, बृजेश पांडेय, महेंद्र उपाध्याय, अश्वनी मिश्रा, देवेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी