नाई महासभा ने मनाया कर्पूरी की जयंती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जयंती मनाई। उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को गतिशील करने व उनके द्वारा किए एक कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प भी लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:39 PM (IST)
नाई महासभा ने मनाया कर्पूरी की जयंती
नाई महासभा ने मनाया कर्पूरी की जयंती

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष घनश्याम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। खजुरिया मार्ग स्थित रामकिशुन वर्मा की दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी के जीवन संघर्षों पर चर्चा हुई। कहा कि बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक व विरोधी दल के नेता रहे। 1952 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति में इतने लंबे समय रहने के बाद भी अपने या परिवार के लिए एक मकान तक नहीं बनाए। सादगी के पर्याय कर्पूरी ठाकुर लोकराज की स्थापना के हिमायती रहे। धीरज कुमार शर्मा, रामकिशुन वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा,अभिषेक वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, अनूप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

कर्पूरी ठाकुर की अपना दल ने मनाई जयंती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जयंती मनाई। उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को गतिशील करने व उनके द्वारा किए एक कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प भी लिया।

रविवार को कुर्थिया चौराहा स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जन नायक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किया। जिलाध्यक्ष ने उनके विचारों को साझा करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब, किसान मजदूर, निचले तबके के उत्थान की लड़ाई सदैव लड़ते रहे। आज उनके द्वारा किए गये कार्यों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उनके लिए हर वर्ग, हर समाज एक समान था। किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं था। अनूप यादव, सूर्य प्रकाश चौधरी, अंजली चौधरी, ऊषा चौधरी, कन्हैया लाल यादव, नवल पटेल, दिनेश चौधरी, सुबाष चौधरी, कमलेश प्रजापति, मुकेश द्विवेदी, अखिलेश चौधरी, बबलू पटेल, यार मोहम्मद, झिनकानी पासी, विक्रम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी