कीचड़ से सनी सड़क, राहगीरों के लिए मुसीबत

खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है। मरम्मत के अभाव में मार्ग गड्ढों में तब्दील है। कहीं सड़क कीचड़ से सनी है तो कहीं तालाब जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। राहगीर सांसत झेल रहे हैं तो जिम्मेदार आंख बंद किए हैं। ब्लाक क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति गौरडीह-धोबहा मार्ग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:37 PM (IST)
कीचड़ से सनी सड़क, राहगीरों के लिए मुसीबत
कीचड़ से सनी सड़क, राहगीरों के लिए मुसीबत

सिद्धार्थनगर : खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है। मरम्मत के अभाव में मार्ग गड्ढों में तब्दील है। कहीं सड़क कीचड़ से सनी है तो कहीं तालाब जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। राहगीर सांसत झेल रहे हैं तो जिम्मेदार आंख बंद किए हैं।

ब्लाक क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति गौरडीह-धोबहा मार्ग की है। गड्ढों में तब्दील सड़क में पानी इस कदर भरा है, जैसे तालाब हो। गौरडीह गांव के पास नारकीय स्थिति बनी हुई है। यहां जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है। नाली निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार करते आ रहे हैं, मगर इस दिशा में जिम्मेदारों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब हालत यह है कि तीन दिनों की बारिश में हर किसी को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़क पर पसरा बारिश का गंदा पानी व कीचड़ से राहगीरों को खासी मुश्किलें उठानी पड़ रहीं हैं। गंदगी के कारण बदबू उठ रही है, उसने आसपास के लोगों का सुकून छिना लिया है। रमेश व इकबाल का कहना है कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसमें पानी भर जाने आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। संजय व बृजेश दुबे ने कहा कि न तो सड़क की मरम्मत कराई जा रही है और न ही नाली का निर्माण। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों से समस्या समाधान कराने की मांग की है। नौगढ़-सोहांस मार्ग पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर : समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सोहांस चौराहा के पास प्रदर्शन किया। नौगढ़-सोहांस के जर्जर मार्ग पर जलजमाव के विरोध स्वरूप बेहया लगाया। जलनिकासी का प्रयास किया। सड़क का उच्चीकरण और चौड़ीकरण न होने के लिए जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। प्रदेश सरकार को प्रत्येक मोर्चा पर विफल करार दिया।

प्रदेश सचिव युवजन सभा शुभांगी द्विवेदी ने कहा सोहांस बाजार के पास सड़क खराब है। यह कई वर्ष पूर्व से टूटी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से इस रोड का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। पूरी रोड गड्ढे में तब्दील हो गई है। प्रदेश सचिव महिला सभा इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि रोजाना कई गांवों के लोग इसी रास्ते मुख्यालय जाते हैं। दो पहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहे है। लेकिन जिम्मेदारों को कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। अगर इस रोड की मरम्मत नहीं कराई गई तो युवजन सभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। पूर्व विधायक विजय पासवान, ग्राम प्रधान सोहांस सोनू यादव, शशांक त्रिपाठी, जोखन चौधरी, घनश्याम जायसवाल, विद्यासागर साहनी, गोलू पासवान, राधे वर्मा, चंद्रमणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी