लॉकडाउन में एकजुटता रहा सराहनीय : पाल

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय जहां हमारे देश ने चार चरण में लॉकडाउन का एकजुटता से पालन किया। संपूर्ण भारत में एक भारत श्रेष्ठ भारत की मिसाल पेश की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:12 AM (IST)
लॉकडाउन में एकजुटता रहा सराहनीय : पाल
लॉकडाउन में एकजुटता रहा सराहनीय : पाल

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय जहां हमारे देश ने चार चरण में लॉकडाउन का एकजुटता से पालन किया। संपूर्ण भारत में एक भारत श्रेष्ठ भारत की मिसाल पेश की है। आर्थिक गतिविधियों को भी ठीक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक का निर्णय लेकर सभी वर्गों को कार्य करने की इजाजत दी जा रही है। देश की सभी आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ हो रही है। कोरोना से बचने के लिए अब हम सब को शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। सांसद पाल ने कहा कि बिना मास्क लगाए कोई घर से ना निकले। उन्होंने कहा कि देश हित में लॉकडाउन खत्म करना समय की मांग है। हम सभी के सहयोग से कोरोना को हराकर पहले की तरह मजबूती के साथ खड़े होंगे।

chat bot
आपका साथी