विश्व में बढ़ी देश की धाक : पाल

सांसद जगदम्बिका पाल ने भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को डब्लूएचओ के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है। पाल ने कहा कि भारत के लिये आज गौरवपूर्ण क्षण है। आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:04 AM (IST)
विश्व में बढ़ी देश की धाक : पाल
विश्व में बढ़ी देश की धाक : पाल

सिद्धार्थनगर : सांसद जगदम्बिका पाल ने भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को डब्लूएचओ के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है। पाल ने कहा कि भारत के लिये आज गौरवपूर्ण क्षण है। आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। आज जब देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए जिस तरह से स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के मार्गदर्शन में कोरोना जैसे महामारी पर काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। उससे पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा। डब्ल्यूएचओ में कार्यकारी अध्यक्ष बनने से देश की साख पूरे विश्व में बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी